खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इससे ठीक एक दिन पहले 13 जुलाई को कांग्रेस बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। कांग्रेस के सभी विधायकों को इसके लिए रायपुर पहुंचने कहा गया है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। रायपुर के कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में यह बैठक आयोजित होगी।
राज्य सरकार ने बिजली की दरों में 20 पैसे की बढ़ोतरी की है। इसे लेकर कांग्रेस आक्रामक है। यह मुद्दा विधानसभा में उठाया जाएगा। किसानों को खाद डीएपी न मिलने का भी मुद्दा लगातार कांग्रेस उठा रही है। हालांकि सरकार की ओर से दावा यह किया गया है कि पर्याप्त मात्रा में सप्लाई की जा रही है।
इस मसले पर विधानसभा के भीतर बहस छिड़ सकती है। प्रदेश के कुछ इलाकों में जंगलों की कटाई भी की गई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है। यह मुद्दा भी सदन में गूंजेगा। भारतीय जनता पार्टी शराब घोटाले के मामले को भी सदन में उछलने की तैयारी में है। हाल ही में 20 से ज्यादा अधिकारियों को इस मामले में सस्पेंड भी किया गया था। कांग्रेस सरकार के समय इस घोटाले को यही अधिकारी संचालित करने में शामिल थे। इस मसले पर भाजपा कांग्रेस आमने-सामने होगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


