खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है। पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत बारीउमराव के जलहल गांव में एक बीमार महिला को एम्बुलेंस नहीं मिल पाई। परिजनों को मजबूरन उसे खाट पर लेकर 7 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। करसीला एक्का (37 साल) मौसमी बीमारी से पीड़ित थी। तेज बुखार के कारण उनकी हालत बिगड़ने लगी। पति रामधन एक्का ने एम्बुलेंस के लिए कॉल किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
उस समय तेज बारिश हो रही थी। परिजन मरीज को खाट पर लिटाकर लीमगांव की ओर चल पड़े। बारिश से बचाने के लिए खाट को तिरपाल से ढंका और मरीज को छाता ओढ़ाया गया। लीमगांव मुख्य मार्ग पहुंचने के बाद निजी वाहन से मरीज को पाली मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब महिला की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलजल से लीमगांव तक सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। इस मार्ग पर सड़क न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने ब्लॉक और जिला प्रशासन से कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


