खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में दो ईटा भट्ठा संचालकों को मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर 35 लाख धोखाधड़ी हुई है। पीसेगांव के रहने वाले नीलकंठ कुंभकार (62) और अभिषेक चक्रधारी से ठगों ने 12 किश्तों में पैसे लिए। ठगों ने रुपए ले लिए लेकिन उन्हें मजदूर उपलब्ध नहीं कराया। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। नीलकंठ से आरोपी ने 10 लाख 35 हजार और कमल सिंग निषाद ने 9 लाख 32 हजार ले लिए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। उनके कब्जे से 60 हजार कैश जब्त कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
दुर्ग पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि नीलकंठ कुंभकार ने शिकायत दर्ज कराई थी की उन्हें मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में पैसे लेकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई है। ठगी के शिकार नीलकंठ ने शिकायत में बताया कि तीजराम केवट ने ईट भट्टा में मजदूर दिलाने के बहाने कुल कुल 10 लाख 35 हजार और कमल सिंग निषाद ने 9 लाख 32 हजार ले लिए।
दूसरी शिकायत में अभिषेक चक्रधारी ने भी बताया कि तेजराम केवट ने उस से भी मजदूर दिलाने के नाम पर 11 अलग-अलग किस्तों में कुल 15 लाख रुपए ठग लिए। दोनों पीड़ित से लगभग 35 लाख रुपए लेने के बाद भी मजदूर उपलब्ध नहीं कराया गया। ना ही पैसे वापस किए गए। गिरफ्तार आरोपियों ने धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है । आरोपियों से 60 हजार नगद जब्त कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
Trending
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’


