खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम की बेरुखी दूर हो चुकी है और सभी जिलों में जमकर बारिश का सिलसिला चालू है। भारी बारिश का आलम ये है कि कई जिलों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए है। बात करें मानपुर मोहला और धमतरी जिले की तो यहाँ के जिला कलेक्टरों ने एहतियात बरतते हुए स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। सरकार के निर्देश पर प्रशासन सतर्क है। किसी भी तरह की अनहोनी को देखते हुए पुलिस, नगर सैनिक और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम को अलर्ट पर रखा गया हैं। प्रदेश में नदी-नाले भी उफान पर है और लोगों को ऐसे खतरनाक जगहों पर नहीं जाने की भी हिदायत दी जा रही है।
बात करें पिछले 24 घण्टों में हुई बारिश की तो छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश दुर्ग जिले में दर्ज की गई है। यहाँ 130 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इसी तरह बालोद 120 मिमी जबकि प्रदेश की राजधानी रायपुर में मौसम विभाग ने बुधवार को 57 मिमी बारिश दर्ज की है।
अब बात करते है आने वाले दिनों में मौसम के अनुमान की। भारी बारिश के बीच छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने महासमुंद, गरियाबंद और रायपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, यानी इन जिलों में भारी बारिश तो नहीं लेकिन बदल जमकर बरसेंगे। इसके अलावा दुर्ग और धमतरी समेत 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि प्रदेश में आने वाले दिनों में भी बादल अपनी पूरी रफ़्तार से बरसेंगे।
Trending
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’


