सावन 11 जुलाई से 9 अगस्त तक रहेगा। चातुर्मास का पहला महीना होने से सावन में पूजा-पाठ के साथ ही खाने-पीने की कई चीजों का ध्यान रखा जाता है। मान्यता है कि इस माह महादेव की पूजा-अर्चना करने से सभी रोग दूर और तनाव कम होता है, सावन से कार्तिक तक शिव जी ही सृष्टि का संचालन करते हैं। सावन में किए गए धार्मिक कार्य जन्मों तक शुभ फल प्रदान करते हैं ऐसे में इस पावन महीने में नियमों की अनदेखी न करें। सावन में कौन से काम नहीं करना चाहिए आइए जानते हैं।
सावन में भूल से भी न करें ये काम
क्या खाएं, क्या नहीं ?
* पूरे महीने पत्तियों वाली सब्जियां, बैंगन, साधारण नमक, कढ़ी नहीं खानी चाहिए।
* तामसिक भोजन न करें, न ही घर में तामसिक चीजें रखें।
* दूध और इससे बनी चीजें नहीं खानी चाहिए।
* मसालेदार खाने से परहेज करें। भोजन एक ही समय करें, एक समय फलाहार करना चाहिए, ये सेहत के लिए लाभदायी होता है।
दिनचर्या में करें ये बदलाव
* सावन में सुबह जल्द बिस्तर त्याग दें, दोपहर में भी नहीं सोना चाहिए।
* बाल और दाढ़ी नहीं कटवाने चाहिए।
* इंद्रियों पर काबू रखें, ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
* सिर और शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए।
* क्रोध, अहंकार, लोभ, मोह से कोसों दूर रहें, नहीं तो पूजा फलित नहीं होती।
नहीं होते ये मांगलिक कार्य
मांगलिक कार्य जैसे शादी, गृह प्रवेश, मुंडन, आदि सावन में नहीं करना चाहिए। इन दिनों में भगवान विष्णु निद्रा यानी सो जाते हैं इसलिए ये शुभ कार्यों को करना वर्जित होता।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग


