KWNS – कवर्धा टेकेश्वर दुबे। उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा की महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु 5 निःशुल्क बस सेवा का लोकार्पण एवं 72 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन तथा विकास कार्यों व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की सौगात देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी का आभार एवं कार्यक्रम में उपस्थित उप मुख्यमंत्री विजय जी, राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष जी, जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी जी, वरिष्ठजनों, जिला एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, जिला प्रशासन और 15 हजार से अधिक की संख्या में उपस्थित क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति, विशेष सहयोग व सहभागिता से यह भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ है। पंडरिया विधानसभा के सर्वांगीण विकास, बेटियों की शिक्षा और जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर पंडरिया विधानसभा को समृद्ध एवं विकसित बनाने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं।
हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में भी हमारे प्रयासों को सार्थक करने एवं संकल्पों को सिद्धि तक ले जाने में आप सभी का सहयोग एवं मार्गदर्शन हमें प्राप्त होगा।


