खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत राजनीतिक बयानबाजी से इन दिनों गरमाई हुई है। इस बीच रायपुर पश्चिम से भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस केवल भटकाने का काम करती है, अब इनमें विचारधारा जैसा कुछ नहीं रह गया है। कांग्रेस के भीतर गुटबाजी चरम पर है.
पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल जनता को भटकाने का काम करती है। इनके पास विचारधारा जैसा कुछ नहीं रह गया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पूरी तरह हताश हो चुकी है। जब इनकी सरकार थी तो योजना बद्ध तरीके से प्रदेश को लूटने का काम किया गया। गिरोह बनकर प्रदेश का पैसा अपने खजाने में डाला। उन्होंने गुटबाजी पर भी निशाना साधा। विधायक मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में गुटबाजी भी चरम पर। कांग्रेस के अधिवेधन में पीसीसी चीफ की तस्वीर तक नही थी। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सिर्फ समाचार की सुर्खियों पर है।
किसान-जवान-संविधान सभा और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे पर विधायक राजेश मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। अब खड़गे जी अपनी जमीन तलाशने के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। उनका स्वागत है। उनसे आग्रह है कि प्रदेश में उनकी सरकार ने योजना बद्ध तरीक़े से कैसे भ्रष्टाचार किया, वह उस पर भी प्रकाश डालें। कई नेता जेल में है, तो कई फरार हैं। छत्तीसगढ़ के किसान और बेरोजगार युवाओं ने कांग्रेस को नकारा है। कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार पर उन्हें यहां आत्ममंथन करने की जरूरत।
Trending
- कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
- किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
- RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप
- गर्मियों का सुपरफूड: स्वाद और सेहत से भरपूर ‘भिंडी’ के औषधीय लाभ
- अंधविश्वास की वेदी पर मां की बलि, बैगा बेटा गिरफ्तार
- नक्सल प्रभावित सुकमा में ‘शिक्षा की गूँज’: CRPF जवान की बेटी योहाना ने 96.2% अंकों के साथ जिले में किया टॉप
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट मामले में पत्रकार मोहन निषाद को मिली जमानत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘डबल अटैक’: रायपुर-दुर्ग समेत 11 जिलों में लू का कहर, बस्तर में राहत की बौछारें


