खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की किसान, जवान, संविधान जनसभा के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज रायपुर पहुँचे। आज दोपहर वे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ साइंस कॉलेज मैदान पहुँचे और सभा की तैयारी का जायज़ा लिया। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
जनसभा स्थल का निरीक्षण करने के बाद सचिन पायलट ने कहा कि बादल हैं, बारिश है, पर कार्यकर्ताओं में जोश है। सभी लोग खड़गे जी और राहुल जी का संदेश लेकर घर लौटेंगे। जनसभा के बाद कांग्रेस पार्टी की बैठकें होंगी।
इनमें कांग्रेस को आगे कैसे काम करना है इसके दिशा-निर्देश तय होंगे। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर भी चर्चा होगी। जनता को कांग्रेस से जोड़ने के मामले में सचिन पायलट ने कहा कि निचले कस्बों के लोगों को बूथ, ब्लॉक और ज़िला स्तर पर जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस पार्टी आउटरीच प्रोग्राम चलाएगी। कल होने वाली बैठकों में इसकी रणनीति तैयार की जाएगी।
Trending
- अंधविश्वास की वेदी पर मां की बलि, बैगा बेटा गिरफ्तार
- नक्सल प्रभावित सुकमा में ‘शिक्षा की गूँज’: CRPF जवान की बेटी योहाना ने 96.2% अंकों के साथ जिले में किया टॉप
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट मामले में पत्रकार मोहन निषाद को मिली जमानत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘डबल अटैक’: रायपुर-दुर्ग समेत 11 जिलों में लू का कहर, बस्तर में राहत की बौछारें
- “विपक्ष की निंदा के लिए सरकारी खजाने पर बोझ”- दीपक बैज
- मुख्यमंत्री साय आज कर्मा महोत्सव में होंगे शामिल
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात


