खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोरबा जिले में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। नशेड़ी युवक की बेकाबू कार ने दो बाइक और साइकिल को टक्कर मारने के बाद विपरीत दिशा से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया। कार चालक ने लगभग 100-150 मीटर तक घसीटता रहा। कार सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराई, जिससे एयरबैग खुला और गाड़ी रुकी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, कार चालक राहुल यादव ने पहले आईटीआई चौक से कुछ दूर पर टीवीएस चैम्प और यामाहा मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और एक साइकिल सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। अभी भी उसने कार नहीं रोकी, विपरीत दिशा से आ रही बाइक को घसीटते हुए 100-150 मीटर तक दूर ले गया। कार और अन्य वाहनें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी चालक राहुल यादव के हाथ में फ्रैक्चर था, इसके बावजूद वह तेज रफ्तार में कार चला रहा था। वहीं दुर्घटना में घायल हुए 5 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 3 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने कार चालक राहुल यादव की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। आरोपी के पिता लाइन मेन का काम करते हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 और धारा 110 गंभीर धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं हादसे में पथरीपारा निवासी (75 साल) मोहम्मद इसराइल और आईटीआई निवासी (21 साल) छोटे लाल साहनी की मौत हो गई है। वहीं 2 लोग घायल है, जिनका ईलाज जारी है।
Trending
- सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये स्वीकृत
- ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन
- सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ
- सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
- सिक्किम की स्वर्ण जयंती: खेल के मैदान से विकास के मंच तक पीएम मोदी का मेगा शो
- राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं का धावा, दीवारों पर लिखा ‘गद्दार’
- लापरवाही पर गिरी गाज, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे निलंबित
- मई में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें


