खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। विधानसभा क्षेत्र में दरभा विकासखण्ड में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव व चित्रकाेट विधायक विनायक गोयल ने ग्राम चिंगपाल में लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना, बस्तर विकास प्राधिकरण के तहत ग्राम चिंगपाल में मा.शा. मांझीगुड़ा में सायकल स्टैंड निर्माण लागत 10.50 लाख, ग्राम लेण्ड्रा में सीसी सडक लागत 7.80 लाख, वहीं व्यवसायिक परिसर निर्माण लागत 15 लाख रुपए, ग्राम ककनार में सांस्कृतिक भवन निर्माण लागत 5 लाख, सीसी सडक निर्माण लागत 5.20 लाख रूपए,कोयनार में सी सी सडक निर्माण 5.20 लाख रूपए, ग्राम कोटमसर में प्रतिक्षा शेड निर्माण लागत 12.77 लाख, ग्राम कान्दानार सीसी सडक निर्माण लागत 2.70 लाख, ग्राम छिन्दपुर प्राथमिक शाला नवीन भवन निर्माण लागत 20.30 लाख, ग्राम सेड़वा में सीसी सडक निर्माण लागत 8 लाख रूपए विभिन्न विकास कार्यों का कुल लागत 92.37 लाख रूपए का भूमिपूजन किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि जनता के मांग के अनुरूप हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे हमारा दायित्व है। शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले हमारा लक्ष्य है। आज सीसी सड़क निर्माण, व्यवसायिक परिसर , सायकल स्टैंड, प्रेक्षा भवन, नवीन शाला भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जनता को मूलभूत सुविधा सड़क,नाली,पेयजल, शिक्षा, विधुत व अन्य सुविधाओं को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र में लोगों की वर्षो पुरानी मांग पूरी हो रही है ।
विधायक विनायक गोयल ने कहा कि आज दरभा क्षेत्र में लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया । हमारे सरकार के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।
इस दौरान विधाशरण तिवारी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मानकदई कश्यप, उपाध्यक्ष हरिप्रसाद , जिला पंचायत सदस्य संपत्ति नाग, जनपद सदस्य गागराराम,जयमनी, मंडल अध्यक्ष देवी प्रसाद बेंजाम संरपंच जयराम बधेल, सूबेदार बधेल, संतोष बधेल, फूलसिंह सेठिया, अंनत राम, महेन्द्र बधेल,जनपद सीईओ वीरेन्द्र बहादुर , डीईओ बलिराम बधेल,बीईओ जगदीश पात्र,एवं क्षेत्र के जनमानस उपस्थित थे।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


