खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में पिछले चार दिनों से जारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हाे गया है, निचले इलाकाें में जल-भराव से घराें में पानी प्रवेश करने लगा है,वहीं नदी-नाले का जल स्तर भी बढ़ने लगा है। अभी तक कहीं से अप्रियघटना की सूचना नहीं है। जगदलपुर के चित्रकोट मार्ग पर बिनाका मॉल के सामने गायत्री नगर के सैकड़ों मकान के भीतर बारिश का पानी घुस गया है। पांच साल पहले बड़े नाले का निर्माण किया गया था, जिसके साथ पुलिया भी बनाई गई। लेकिन फिर भी लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जगदलपुर महापाैर संजय पांड़े गायत्री नगर पंहुचकर पानी निकासी की व्यवस्था का अवलाेकन किया। भारी बारिश की वजह से बस्तर जिले के कलेक्टर ने बस्तर जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी खंड स्त्रोत समन्वयक प्राचार्य संकुल समन्वयक काे आदेश जारी कर सभी शासकीय और अशासकीय की विद्यालयों में एक दिन के लिए अवकाश की घोषणा कर दी है। उक्त जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल द्वारा दी गई है।
लगातार बारिश से आमागुड़ा चौक में एक विशाल वृक्ष नेशनल हाइवे-30 में गिर गया, घटना की सूचना पर यातायात पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घंटो की मशक्कत के बाद वृक्ष को हटाया गया। यातायात पुलिस के डीएसपी संतोष जैन ने बताया कि आमागुड़ा चौक में बुधवार की सुबह 6:30 बजे एक वृक्ष सड़क पर गिर गया, जिससे एक तरफ से यातायात बाधित हाे गया था, जिसे तत्काल वन विभाग की मदद से सड़क पर गिरे हुए वृक्ष को हटाकर आवागमन शुरू किया गया।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार इंद्रावती, गोदावरी, संकनी-डंकनी तथा शबरी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सुकमा जिला प्रशासन बाढ़ आपदा से बचने के लिए देशी जुगाड़ से प्लास्टिक जैकेट बनाया गया है और मार्कडील किया गया है। लोगों से अपील की है कि शबरी नदी के आस-पास जाने के लिए मना किया गया है। बीजापुर जिले के अंदरूनी इलाको में छोटे नदी-नालों पर जलस्तर बढ़ रहा है। अंदरूनी इलाके के सभी स्कूलें बंद कर दी गई हैं। भोपालपटनम तिम्मेड़ और तारलागुड़ा इलाके के डूबान क्षेत्र में में नगर सेना को तैनात किया गया है। बस्तर जिले में इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अस्थाई शिविर बनाया गया है और सतत् निगरानी रखी जा रही है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


