खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडगांव जिले में केशकाल थाने में पदस्थ महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के घर में उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। घटना के बाद से महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, केशकाल थाने में पदस्थ महिला आरक्षक (बस्तर फाइटर) ने आत्महत्या कर ली। मृतिका के पिता अन्य जिला में प्रधान आरक्षक पद पर पदस्थ है। महिला आरक्षक की लाश उसके हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के घर पर फांसी पर लटकी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बीती रात काफी तक आवाज देने भी दरवाजा नहीं खोलने पर केशकाल पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया, अंदर देखा तो महिला आरक्षक ने फांसी के फंदे पर लटकी मिली। शव को निचे उतरवाया गया, जिसके बाद पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेज दिया गया है।
पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


