खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की सिटी काेतवाली पुलिस ने फेरी वाले द्वारा घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला एक आराेपी आदिल निवासी मेरठ उत्तरप्रदेश काे गिरफ्तार कर लिया है, वहीं मुख्य आराेपी आरिफ माैके से फरार हाे गया, जिसे पुलिस तलाश कर रही है। पिड़िता के अनुसार उसे बुखार था, तो वह घर में अकेली थी, बाकी सदस्य खेत गए थे। तभी 2 लोगों ने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस काे दिये बयान में पीड़िता के अनुसार दोपहर के वक्त दो लोग फेरी वाले बनकर उसके घर पहुंचकर घर के अंदर तक चले गए। उन्होंने गैस चूल्हा बेचने की बात की। युवती के मना करने पर एक आरोपी ने उसे अकेला पाकर खुद के कपड़े उतारे और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। पीड़िता ने इसका विरोध किया और आरोपी को धकेला, इस दौरान दूसरा आरोपी बाहर खड़ा रहा। युवती के चिल्लाने पर आस-पास के लोगों ने बाहर खड़े युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आराेपी भाग निकला। आरोपी आदिल को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
कोंडागांव पुलिस ने बाहरी राज्यों के कई संदिग्ध लोगों को पकड़ा है, जो बिना जानकारी के रह रहे थे। बीते दो दिनों में पुलिस ने 74 संदिग्ध बाहरी लोगों की पहचान की है। इनमें से चार मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से मिले आधार कार्ड, वोटर आईडी और निवास प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं।
कोंडागांव के एडिशनल एसपी कौशलेन्द्र देव पटेल ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस ने अब तक 70 से अधिक संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है, उनकी पहचान की जा रही है।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


