खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले की तीन बेटियां नुपुर ठाकुर, छाया नाग, और नेहल ठाकुर ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद तेलंगाना के खैराताबाद में आयोजित 11वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 8 राज्यों से आए 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, लेकिन छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे 14 खिलाड़ियों ने बाजी मारते हुए कई पदक अपने नाम किए। खास बात यह रही कि दंतेवाड़ा की बेटियों का प्रदर्शन सबसे अधिक चमकदार रहा। नुपुर ठाकुर और छाया नाग ने जहां स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया, वहीं नेहल ठाकुर ने रजत पदक के साथ थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपनी क्षमता का लोहा मनवाया। विदित हाे कि नुपुर इससे पहले भी गोवा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।
दंतेवाड़ा जैसे आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खेल संसाधनों की भारी कमी है, वहीं दूसरी ओर इन बेटियों ने सीमित साधनों के बावजूद अथक मेहनत, अनुशासन और जुनून से यह मुकाम हासिल किया है। उनके कोच अनीस मेमन और संघ की सचिव टिकेश्वरी साहू ने प्रशिक्षण और रणनीति से खिलाड़ियों को सही दिशा में तैयार किया, जिसका असर पदकों के रूप में सामने आया है। चाचा दिनेश ठाकुर एवं चाची तरुणलता पिंकी ठाकुर ने दोनों बहनों को बधाई दी है, और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। परिवार का यह समर्थन और प्यार दोनों बहनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, और उन्हें आगे भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


