खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने 20 दिसंबर 2024 को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जगदलपुर शहर के महाराणा प्रताप चौक पर फ्लाई ओवर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 जगदलपुर से सुकमा मार्ग को 4-लेन करने की मांग की थी।
जिसे स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र के माध्यम से अवगत करवाते हुए बताया कि वर्तमान में यातायात घन्त्व एवं विकास को ध्यान में रखते हुए मेरे मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में रष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक- 30 रायपुर-जगदलपुर मार्ग के कि.मी. 81.500 से 298.00 कुल 216.500 कि.मी. एवं जगदलपुर-सुकमा काेंटा मार्ग के कि.मी. 14.200 से 184.800 कुल 170.600 कि.मी. को 4 लेन मय पेव्हड शोल्डर सहित विकसित करने हेतु डी.पी.आर. कार्य वार्षिक योजना वर्ष 2024-25 मे सम्मिलित कर स्वीकृति प्रदान की गयी है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र के माध्यम से बस्तर सांसद महेश कश्यप को आश्वास्त किया कि नियुक्त डी.पी.आर. कंसल्टेंट द्वारा सर्वे एवं डी.पी.आर. तैयार करने का कार्य प्रारंभ किया गया है। उक्त जानकारी आज मंगलवार काे बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा प्रेषित पत्र काे जारी कर दी है।
Trending
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण
- दुर्ग पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: गोवा से छत्तीसगढ़ तक फैले अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश: 5 आरोपी गिरफ्तार
- “मलेरिया मुक्त भारत” के संकल्प के साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद


