खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, आपको बता दें पिछले 24 घंटे में सरगुजा और बिलासपुर संभाग में एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक सरगुजा संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, अभनपुर, बलौदाबजार, भाटापारा, बिलासपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर समेत कई अन्य जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।
छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 142.4 मिलीमीटर औसत बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 293.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है. बेमेतरा में सबसे कम 67.4 मिमी बारिश हुई है।वहीं रायपुर जिले में 123.1 मिलीमीटर, बलौदाबाजार में 154.7 मिलीमीटर , गरियाबंद में 142.1मिलीमीटर , महासमुंद में 129.3 मिलीमीटर और धमतरी में 114.6 मि.मी. औसत बारिश हुई।
Trending
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण
- दुर्ग पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: गोवा से छत्तीसगढ़ तक फैले अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश: 5 आरोपी गिरफ्तार


