खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र में वन विभाग को वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। अंबिकापुर रेंजर निखिल पैकरा के नेतृत्व में सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों के वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 किलो पैंगोलिन की स्केल जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लीलाराम कुजूर (36 वर्ष, निवासी कुसमी) और लवंग साय (38 वर्ष, निवासी करूंधा) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह तस्करी एक संगठित गिरोह के माध्यम से की जा रही थी, जिसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं। वन विभाग की टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं और पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए विस्तृत जांच जारी है।
वन अधिकारियों के अनुसार, पैंगोलिन विश्व स्तर पर सबसे अधिक तस्करी किए जाने वाले स्तनधारियों में शामिल है। इसकी स्केल का उपयोग पारंपरिक औषधियों और दुर्लभ कलात्मक वस्तुओं के निर्माण में किया जाता है, जिससे यह अवैध व्यापार का एक बड़ा केंद्र बन चुका है। इसके संरक्षण को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सख्त नियम लागू हैं। वन विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस गिरोह के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


