सबसे महत्वपूर्ण व्रत में से एक है एकादशी। एकादशी के व्रत को हवन यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से भी अधिक फलदायी माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु का पूजन और व्रत करने का विधान है। ऐसा करने के घर में सुख-समृद्धि आती है। सभी पापों का नाश होता। मोह-माया के बंधन खत्म हो जाते हैं और मृत्यु के बाद मोक्ष मिलता है।
माह में दो बार एकादशी व्रत किया जाता है। इस साल जुलाई माह सावन महीना पड़ रहा है। ऐसे में जुलाई में आषाढ़ माह की देवशयनी एकादशी और सावन की कामिका एकादशी व्रत किया जाएगा। आइए जानते हैं जुलाई 2025 एकादशी कब-कब है। नोट करें डेट।
जुलाई 2025 में एकादशी कब-कब ?
6 जुलाई 2025 – देवशयनी एकादशी
इस दिन आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी व्रत किया जाएगा। इसके बाद से सभी मांगलिक कार्य पर रोक लग जाएगी और चातुर्मास का आरंभ हो जाएगा। देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। इसलिए इसे साल की बड़ी एकादशी में गिना जाता है। इस दिन व्रत पूजन करने वालों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
आषाढ़ शुक्ल एकादशी तिथि प्रारम्भ – 5 जुलाई 2025, को शाम 06:58 बजे
आषाढ़ शुक्ल एकादशी तिथि समाप्त – 6 जुलाई 2025, को रात 09:14 बजे
पूजा मुहूर्त – सुबह 7.13 – दोपहर 12.26
व्रत पारण समय – सुबह 5.29 – सुबह 8.16 (7 जुलाई 2025)
21 जुलाई 2025 – कामिका एकादशी
इस दिन सावन माह के कृष्ण पक्ष की कामिका एकादशी व्रत किया जाएगा। इस साल कामिका एकादशी पर सावन सोमवार का महासंयोग बन रहा है ऐसे में शिव और विष्णु जी दोनों की कृपा प्राप्त होगी। कामिका एकादशी समस्त कार्यों को पूर्ण करने वाली मानी जाती है। इस एकादशी के फल से समस्त विकारों पर विजय प्राप्त होती है।
सावन कृष्ण एकादशी तिथि शुरू – 20 जुलाई 2025, को दोपहर 12.13
सावन कृष्ण एकादशी तिथि समाप्त – 21 जुलाई 2025, को सुबह 9.38
पूजा मुहूर्त – सुबह 9.02 – सुबह 10.45
व्रत पारण समय – सुबह 5.37 – सुबह 7.05 (22 जुलाई 2025)
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 सदस्यों की टीम में संतुलन साधने की कोशिश
- जशपुर का केरे गांव: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन का उभरता ‘मॉडल’
- सुकमा प्रशासन की तत्परता और आयुष्मान योजना से मिला आदिवासी महिला को ‘नया जीवन’
- हर प्रतिभा को मिलेगा मंच, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का संवरेगा भविष्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- दशकों का अँधेरा टूटा, अबूझमाड़ के ईरपानार गाँव में पहली बार पहुँची बिजली
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जापानी प्रतिनिधिमंडल की ऐतिहासिक भेंट: छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश का नया अध्याय
- भाजपा का ‘मिशन ट्रेनिंग’: चुनाव नहीं, विचारधारा पर फोकस- सांसद संतोष पांडेय
- दुर्ग डबल मर्डर केस: फेसबुक से शुरू हुआ ‘इश्क’, दोहरे हत्याकांड पर हुआ खत्म


