खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के थाना सिटी काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत संजय नगर में पुरानी रंजिश काे लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान शेख शोएब के रूप में हुई है, जिसे गंभीर चोटें आने के बाद पहले कोमल देव अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कांकेर में प्रार्थी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 180/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 109, 190, 191(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज कर आज गुरूवार काे पांच आरोपियों रूपेश कुमार रिगरी उर्फ राजा निवासी सिविल लाइन, विवेक भास्कर निवासी सिंगारभांट, कुणाल टेकाम निवासी माहुरबंदपारा, प्रदीप काली निवासी जवाहर वार्ड और अमित कुमार नाग निवासी एकता नगर, ठेल्काबोड़ को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात 11:30 बजे शेख शोएब ने अपने भाई शेख सिकंदर को फोन कर बताया कि 7-8 लड़कों ने मिलकर उस पर हमला किया है। वह किसी तरह से बचकर थाना के सामने पहुंचा है। सूचना मिलने पर शेख सिकंदर अपने पिता शेख हैदर के साथ थाना पहुंचा और घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान जब शोएब की स्थिति थोड़ी सुधरी, तब उसने पुलिस को बताया कि जयंत नरेटी, राजा रिगरी, प्रदीप ढाली, अमित, विवेक भास्कर और अन्य ने मिलकर पुरानी रंजिश के चलते उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला किया। आरोपियों ने संजय नगर आमगली रोड पर शोएब को लात-घूंसे, थप्पड़ और हाथ में पहने स्टील के कड़े से पीटा। हमले में उसके सिर, हाथ, पीठ और बदन में गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस ने जयंत नरेटी के कब्जे से स्टील का कड़ा और घटनास्थल से एक पत्थर जब्त किया है, जिनका उपयोग हमले में किया गया था। मामला अजमानतीय होने के कारण आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर, सायबर सेल प्रभारी प्रेमप्रकाश अवधिया, उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, रामेश्वर चतुर्वेदी, एएसआई वेदन सलामे, चेतन साहू, प्रधान आरक्षक गीतेश्वर कुलदीप, ओमप्रकाश कृषान, आरक्षक शक्ति सिंह और पेट्रोलिंग टीम का याेगदान रहा।
Trending
- रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’
- सावधान! चिलचिलाती धूप से आकर तुरंत ‘चिल्ड’ पानी पीना पड़ सकता है भारी: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
- शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR
- मुख्यमंत्री साय 29 अप्रैल को लेंगे कैबिनेट बैठक


