खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेष पांडेय को एक अज्ञात कॉलर ने फोन कर गंभीर धमकी दी है। कॉलर ने ₹20 लाख की फिरौती मांगी और नहीं देने पर पूर्व विधायक की परिचित की बेटी का अपहरण करने की धमकी दी। यह कॉल शैलेष पांडेय की पत्नी ऋतु पांडेय के मोबाइल पर 8178898554 नंबर से आया था। मामले की शिकायत सकरी थाने में दर्ज कराई गई है, जहां पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना बुधवार दोपहर की है जब 8178898554 नंबर से कॉल कर एक शख्स ने खुद को बच्चू झा, बिहार निवासी बताया। कॉल शैलेश पांडेय की पत्नी के मोबाइल पर आया था, जिसमें कॉलर ने कहा कि मंजू पांडेय को बोल देना कि वह 20 लाख रुपए दे दे, नहीं तो दिल्ली में पढ़ रही उसकी बेटी का अपहरण कर लिया जाएगा। इस दौरान कॉलर ने गाली-गलौच भी की। मंजू पांडेय, शैलेष पांडेय की परिचित हैं और बिलासपुर में सहकारिता उप पंजीयक के पद पर कार्यरत हैं।
धमकी की गंभीरता को देखते हुए पूर्व विधायक ने तुरंत सकरी थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 8178898554 नंबर से कॉल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296 और 351(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस तकनीकी विश्लेषण के जरिये कॉलर की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि फिरौती की मांग और अपहरण की धमकी देने के लिए पूर्व विधायक को ही क्यों निशाना बनाया गया।
Trending
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’
- सावधान! चिलचिलाती धूप से आकर तुरंत ‘चिल्ड’ पानी पीना पड़ सकता है भारी: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
- शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR
- मुख्यमंत्री साय 29 अप्रैल को लेंगे कैबिनेट बैठक
- प्रदेशवासियों को झुलसाएगी गर्मी, रायपुर में ‘ऑरेंज अलर्ट’: 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा


