खबर वर्ल्ड न्यूज – डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ खुद को “इंटरनेशनल योगगुरु” बताने वाला एक ढोंगी बाबा असल में नशे और अय्याशी का रैकेट चला रहा था। बाबा तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू (45 वर्ष) के फार्महाउस पर जब पुलिस ने छापा मारा, तो वहां से जो बरामद हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया।
क्या मिला बाबा के फार्महाउस से?
-
1.993 किलो गांजा
-
सेक्स टॉयज़
-
नशीली गोलियां और इंजेक्शन
-
विदेशी डिब्बों में बंद संदिग्ध रसायन
-
एक पूरा कमरा, जो किसी वेब सीरीज़ के रेव पार्टी सीन जैसा लग रहा था
‘ध्यान’ के नाम पर ‘धोखा’
बाबा योग, साधना और मेडिटेशन के नाम पर युवाओं को फंसा रहा था। फार्महाउस में देर रात अजनबी लड़के-लड़कियों का आना-जाना आम बात थी। ‘ध्यान शिविर’ की आड़ में गांजा और अन्य नशे की चीजें परोसी जाती थीं। धीरे-धीरे युवा उसकी गिरफ्त में आ जाते थे।
गोवा से शुरू हुई थी ‘बाबागिरी’
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बाबा ने कुछ साल गोवा में विदेशी सैलानियों को ध्यान और योग रिट्रीट के नाम पर आकर्षित किया था, लेकिन असल मकसद ड्रग्स का नेटवर्क फैलाना था। गोवा में बनी स्क्रिप्ट अब वह डोंगरगढ़ में चला रहा था।
बाबा नहीं, माफिया निकला!
पूछताछ में आरोपी ने खुद को 100 देशों का भ्रमणकर्ता और 10 से ज्यादा एनजीओ का डायरेक्टर बताया है। पुलिस अब इन एनजीओ की विदेशी फंडिंग, बैंक खातों और पासपोर्ट की जांच में जुटी है।
सवाल जो उठ रहे हैं:
-
क्या बाबा अकेले इस गंदे खेल में शामिल था या कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है?
-
क्या पवित्र स्थल डोंगरगढ़ में रेव पार्टी संस्कृति की जड़ें जम रही थीं?
-
इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है?
पुलिस का बयान:
“फिलहाल जांच जारी है। कई अहम सुराग मिले हैं। और भी नाम सामने आ सकते हैं।” – स्थानीय पुलिस अधिकारी


