खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। निवेश के नाम पर लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले बीएन गोल्ड, रियल स्टेट एण्ड एलाएड लिमिटेड कंपनी के आठ साल से फरार चल डायरेक्टरों को मध्यप्रदेश से मुंगेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाशी की जा रही है।
एक लंबे समय से लंबित चल रहे प्रकरण में सरगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीएन गोल्ड, रियल स्टेट एण्ड एलाएड लिमिटेड कंपनी से जुड़े आरोपियों चरण सिंह ठाकुर और विक्रम सिंह सोनालिया को मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पूछताछ में कबूल किया कि वे कंपनी के डायरेक्टर थे। उन्होंने निवेशकों से करीब 5 करोड़ 53 लाख 22 हजार 722 रुपए की धोखाधड़ी की है।
बता दें कि यह पूरा मामला वर्ष 2016 का है, जब बैतलपुर निवासी हपशिया प्रकाश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां एस्ता प्रकाश से कंपनी ने हर महीने 1000 रुपए निवेश करने पर 5 साल में 24000 रुपए ब्याज देने का वादा किया था। अप्रैल 2016 तक 38 हजार रुपए जमा हो चुके थे, लेकिन बाद में कंपनी और एजेंट दोनों लापता हो गए।
एसपी भोजराम पटेल ने आरोपियों को मीडिया के सामने प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमारी टीम लगातार फरार आरोपियों की पतासाजी कर रही थी, और अब इन दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बाकी आरोपियों की भी तलाश जारी है।
Trending
- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: खाद्य विभाग
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका



