खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। धाराशिव गांव मे शनिवार की रात दो पक्षो मे मामूली बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना गहरा गया कि दोनों पक्ष तलवार और धारदार हथियार लेकर एक दूसरे पर हमला कर दिए। जिससे दोनों पक्ष के एक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुई। घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल रेफर किया गया, घटना के बाद गांव मे पुलिस बल तैनात है और गाँव छावनी मे तब्दील हो गया है।
जांजगीर चाम्पा जिला के महज 10 किलो मीटर कि दूरी पर स्थित धाराशिव गांव मे उस वक्त सनसनी फ़ैल गई। जब मामूली बात को लेकर अभिषेक गोस्वामी और जितेश राठौर और साथी आपस मे भीड़ गए,,किसी तरह विवाद शांत हुआ ही था कि आशुतोष गोस्वामी ने अपने साथियो के साथ जितेश राठौर के घर विवाद सुलझाने के लिए निकले लेकिन बीच रास्ते मे शनिवार कि शाम हुई विवाद और मारपीट की घटना के बाद फिर से दिग्विजय राठौर और साथी मिल कर जितेश राठौर के साथ उसके भाइयो दिलीप और दिनेश राठौर को गाली गलौच करते हुए घर जा रहे थे,,और जान से मारने की धमकी दें रहे थे,, तभी दोनों गुट फिर आमने सामने भिड़ंत हो गया और बेट, स्टम्प, और धारदार हथियार से एक दूसरे पर हमला कर दिया,, इस मारपीर से दिनेश राठौर और अभिषेक गोस्वामी को गंभीर चोट आई है।
घटना की सूचना मिलने पर पामगढ पुलिस रात मे ही गाँव पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है,, पुलिस ने मामले मे बलवा, हत्या की नियत से हमला करने का मामला दर्ज कर, दोनों पक्षो से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बलवा मे उपयोग किए गए हथियार जप्त कर लिया है।
घटना के बाद धारा शिव गांव का एक वार्ड पूरी तरह से सन्न हो गया है, और आगे किसी तरह से विवाद ना हो इसको लेकर पुलिस बल रात से ही तैनात है हालांकि अभी तक गांव मे शांति बनी हुई है।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


