खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के ग्राम पेद्दाकोरमा में जवानों ने नक्सलियों द्वारा लगाये गये, 10 किलो वजनी दाे आईईडी को बरामद कर सुरक्षित तरीके से माैके पर ही निष्क्रिय कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने 17 जून को छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के पेद्दाकोरमा गांव के 3 ग्रामीणों की हत्या कर दी थी उन्हें मालूम था जवान मामले की जांच करने यहां जरूर पहुंचेंगे।
जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियाें ने पेद्दाकोरमा गांव पहुंचने वाले रास्ते पर 5-5 किलो की 2 अईईडी लगकर रखा था। डीआरजी के जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन पर रवाना हुए थे, मुस्तैद जवानाें ने नक्सलियों के इस नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया है। बीजापुर एसपी ने इसकी पुष्टि करते हुए आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कर इसकी जानकारी दी है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


