खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। दक्षिण बस्तर के अतिसंवेदशील इलाके के पहाड़ी में जवान और ग्रामीण मिलकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में नक्सली दहशत को पीछे छोड़ते हुए खुले मन से आज पहली बार दुर्दांत नक्सली हिड़मा के गृहग्राम पूवर्ति, सिलगेर और टेकलगुड़ेम इलाके में सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया ।नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सुरक्षाबलों के लिए योग न केवल मानसिक शांति और तनाव मुक्ति का माध्यम है, बल्कि यह उनकी शारीरिक फिटनेस को भी सशक्त बनाता है। जवानों ने कहा कि योग उनकी ड्यूटी में संतुलन बनाए रखने और मनोबल बढ़ाने में मदद करता है। कमांडेंट राकेश शुक्ला ने बताया कि पहली बार ग्रामीण परिवार को खुशहाल देखा। ग्रामीण देवाराम ने बताया कि पूरे इलाके में पहली बार योग को जाना और देखा क्योंकि इलाके में अब नक्सली दहशत नहीं है, बच्चे स्कुल जा रहे हैं, और पूरा गांव मुख्य धारा से जुड़ रहा है।
ग्रामीणों ने पहली बार जाना कि क्या हाेता है योग
150वीं बटालियन के कमांडेंट राकेश शुक्ला ने बताया कि सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दुर्दांत नक्सली हिड़मा के गृहग्राम पूवर्ति, सिलगेर और टेकलगुड़ेम स्थित सीआरपीएफ कैंपों में जवानों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया वही सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित जवानों संग ग्रामीणों योग किया। उन्हाेने बताया कि यह तस्वीर तुमालपाड़ की पहाडी जहां जावनाें ने ग्रामीणाें के साथ याेग किया, ग्रामीणों ने पहली बार जिंदगी में जाना कि योग क्या हाेता है।
उन्हाेने बताया कि विषम परिस्थितियों में नक्सलियों के कोर क्षेत्र में तैनात जवानों के संग मिलकर जिस जगह पर योग किया गया वहां ना सड़क है ना ही बिजली ऐसे जगहों पर जवानों ने योग को बताया कि अपने आप को स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन के लिए वरदान योग है । वही ग्रामीणों में योग के बाद खुसी का माहौल देखा गया । जवानों ने सुबह के समय योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कर तन और मन को स्वस्थ रखने का संदेश दिया । योगा अभ्यास के साथ जवानों को इसके महत्व और लाभों की भी जानकारी दी गई।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


