शिवजी की पूजा करते हैं तो बेलपत्र का महत्व जान लिजिए। शिवजी को प्रिय बेलपत्र चढ़ाने से तमाम तरह के दोषों से छुटकारा मिलने के साथ आर्थिक संपन्नता आती है।
बेलपत्र का महत्व-
शिव जी की पूजा करने के लिए लोग अक्सर उन्हें बेलपत्र भी चढ़ाते हैं। शिव पुराण के अनुसार बेलपत्र शिवजी को प्रिय है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी शीतलता शिवजी के रौद्र रूप को शांत करती है और मानसिक शीतलता प्रदान करती है।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक बेलपत्र को त्रिदेवों का प्रतीक माना जाता है। इसके तीन पत्ते ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए बेलपत्र को शिवजी पर चढ़ाना शुभ माना जाता है।
पौराणिक कथा के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान जब शिवजी ने हलाहल विष पिया था, तब बेलपत्र की ठंडी तासीर ने ही उनके शरीर की जलन को शांत किया था।
कहा जाता है कि बेलपत्र की एक-एक बूंद में मां लक्ष्मी का वास होता है। और जो लोग भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाते हैं, उन्हें दरिद्रता से मुक्ति मिलती है।
शास्त्रों में बेलपत्र को लेकर जिक्र है कि इसके पत्ते पर चंदन या गंगाजल लगाया जाए और ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का उच्चारण किया जाए तो व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है।
बेलपत्र का पेड़ त्रिदोष को नाश करने में भी सहायक होता है। वात, पित्त और कफ को संतुलित करने के साथ ही ये आयुर्वेद और आध्यात्म के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।
स्कंद पुराण के अनुसार जो भी व्यक्ति बेलपत्र को शिवलिंग पर चढ़ाता है, उसे अनेक जन्मों के पापों से छुटकारा मिल जाता है।
माना जाता है कि सावन के महीने में शिवजी को बेलपत्र चढ़ाने से व्यक्ति के दुष्प्रभाव कम होते हैं। इसके साथ ही राहु, केतु और शनि जैसे अशुभ ग्रहों के प्रभावों से भी मुक्ति मिलती है।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


