खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। एक हिला देने वाली खबर सामने आई है। जिले के ग्राम कल्याणपुर, वार्ड क्रमांक-27, दर्री टांड़ निवासी 36 वर्षीय महिला शिवकुमारी नायक ने अज्ञात कारणों के चलते रेलवे ट्रैक पर आत्मघाती कदम उठा लिया। इस दर्दनाक घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
हैरान कर देने वाली बात यह रही कि महिला के साथ उसका 1 साल का मासूम बेटा भी मौजूद था, जो इस खौफनाक हादसे में किसी तरह सुरक्षित बच गया।
घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मासूम को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
फिलहाल, पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला के इस कदम के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोगों के बीच दहशत का माहौल है।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


