खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 और 23 जून को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शाह 22 जून को दोपहर 1.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। माना विमानतल से सीधे नवा रायपुर अटल नगर स्थित बंजारी सेक्टर-2 जाएंगे, जहां नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) के रायपुर परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
अमित शाह यहां से दोपहर 2.50 बजे होटल मेफेयर रिसॉर्ट पहुंचेंगे। यहां लंच कर दोपहर 3.15 बजे से 4.15 बजे तक एनएफएसयू और सीएफएसयू के परिसरों के उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद होटल मेफेयर रिसॉर्ट में शाम 4.20 से शाम 6.20 बजे बीच छत्तीसगढ़ एवं पड़ोसी राज्यों के डीजीपी और एडीजीपी के साथ सुरक्षा संबंधित बैठक करेंगे। देर शाम 6.30 से 8 बजे के बीच वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा की समीक्षा बैठक करेंगे। 22 जून को रात्रि विश्राम होटल मेफेयर में करेंगे।
छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन 23 जून को केंद्रीय मंत्री शाह नारायणपुर में जवानों के बीच पहुचेंगे और चर्चा करेंगे। इसके बाद वे शाम 4:30 बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


