खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गाली देने से मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया। मंदिर के पास गाली दे रहे दो भाइयों ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे एक बुजुर्ग की जान चली गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला हत्या की धाराओं में दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस जांच में जुटी है।
घटना हिर्री थाना क्षेत्र के अटर्रा गांव की है, जहां 19 जून की शाम को राम लाल बघेल नाम का युवक मंदिर के पास गाली-गलौज कर रहा था। जब ग्रामीण रामशंकर निषाद ने उसे मना किया, तो राम लाल और उसका भाई जीवन बघेल भड़क गए। दोनों आरोपी रामशंकर के घर पहुंचकर उसके पूरे परिवार पर लाठी से हमला करने लगे। बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग प्यारे लाल को लाठी से सिर में गंभीर वार किया गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गए।
हमले में चंद्रिका निषाद और उसके पति रामशंकर को भी चोटें आईं। सभी को पहले सरगांव अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में सिम्स रेफर किया गया। इलाज के दौरान प्यारे लाल की मौत हो गई। पुलिस ने चंद्रिका निषाद की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ के हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


