खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की मैनी नदी में गुरुवार शाम अचानक आई बाढ़ में मां-बेटे समेत 4 लोग पानी में बह गए। यह घटना शाम करीब 5:30 बजे से 6 बजे के बीच की है। सभी लोग ढोड़ागांव के निवासी थे और पास के जंगल में पुटू (जंगली मशरूम) बीनने गए थे। लौटते समय नदी में अचानक बाढ़ आ गई और चारों लोग उसकी चपेट में आ गए।
जानकारी के अनुसार, लापता लोगों की पहचान सोमारी (45 वर्ष), उनकी 8 वर्षीय बेटी अंकिता, बिनावती (30 वर्ष) और तीन साल का मासूम आरयस है। हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। देर रात तक लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों के पास जाने से बचें और सतर्क रहें। ग्रामीण इलाकों में पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
Trending
- धनपुर की पुरातात्विक धरोहरों को मिलेगा संरक्षण और संवर्धन का नया आधार
- रायगढ़ के वार्ड 34 में RCC नाली निर्माण का शिलान्यास, जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत
- महाराष्ट्र के ठाणे में 21 नाबालिग छात्राओं से यौन शोषण का आरोप, आश्रमशाला का कर्मचारी गिरफ्तार
- रायपुर के गुढ़ियारी में मंदिर की प्रतिमाएं खंडित, इलाके में आक्रोश; बजरंग दल ने की FIR की मांग
- रायपुर में शानो-शौकत से निकला जुलूसे ईद मिलादुन्नबी ﷺ, हजारों आशिकाने रसूल हुए शामिल
- छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर सीधी भर्ती, 24 जिलों में नौकरी का मौका
- बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीज मिले; 5 स्वस्थ, 2 का अपोलो अस्पताल में इलाज जारी
- रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ


