खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिजा देवी मेरावी, कलेक्टर कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आज मुंगेली जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जरूरतमंद कैदियों के लिए आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, सुरक्षा के मद्देनजर बंद कैमरों की मरम्मत कराने सहित विभिन्न बिन्दुओं पर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लीगल एड क्लीनिक, रसोई घर और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का भी अवलोकन किया, साथ ही भोजन, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
कैदियों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने दी गई समझाईश
अधिकारियों ने कैदियों से सीधे बातचीत की और उनके अपराधों की जानकारी ली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने युवा कैदियों से कहा कि कैसे एक छोटी सी गलती उन्हें पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में फंसा सकती है, जिससे उनका पूरा जीवन और परिवार तबाह हो जाता है। उन्होंने युवा कैदियों को अपराध से दूर रहने व जीवन को सकारात्मक दिशा में मोड़ने के लिए प्रेरित किया।
कैदियों के कौशल प्रशिक्षण हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश
कलेक्टर ने जिला जेल में लाइब्रेरी कॉर्नर बनाने, धार्मिक ग्रंथों और महापुरुषों की जीवनी से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध कराने और अखबारों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कौशल विकास में प्रशिक्षण हेतु आवश्यक कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया, ताकि कैदियों को रिहाई के बाद समाज में फिर से स्थापित होने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला जेल को मॉडल जेल के रूप में विकसित किया जाए।
नशे की लत वाले कैदियों को स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराएं
पुलिस अधीक्षक ने आदतन अपराधियों की जानकारी ली और नशे की लत वाले कैदियों को स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जेल में साफ-सफाई की व्यवस्था की सराहना की और भविष्य में भी इसे बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमएचओ प्रभात चंद्र प्रभाकर, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीचन्द्रकुमार घृतलहरे, सहायक जेल अधीक्षकममता पटेल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अधिवक्तागण मौजूद थे।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


