खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस एवं सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन ने आज शुक्रवार को दरभा विकासखंड के तीरथगढ़ एवं मंगनार का दौरा किया। दौरे में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, हार्टिकल्चर एवं प्रदान संस्था अन्य के समन्वय से ग्राम स्तर पर किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।
कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए महिला स्व-सहायता समूह, ग्राम संगठन एवं क्लस्टर लेवल फेडरेशन की कार्य प्रणाली, सोलर लिफ्ट सिंचाई प्रणाली हेतु मॉडल, कार्यान्वयन प्रक्रिया एवं समुदाय द्वारा संचालन की व्यवस्था, सब्ज़ी उत्पादन के लिए बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज, रेजेनेरेटिव खेती पद्धति एवं किसानों की आमदनी में वृद्धि, कृषक उत्पादक संगठन, मुर्गी शेड, चारा प्रबंधन व आय में वृद्धि की प्रक्रिया, फलदार पौधारोपण में आम, नींबू, सहजन, पपीता, केला, नारियल एवं नर्सरी विकास कार्य, इमली प्रसंस्करण से किसानों की आमदनी में इजाफा, मनरेगा के तहत पर्कोलेशन टैंक, ड्रिप सिंचाई, जल टंकिया का निर्माण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बांस राफ्टिंग एवं कायकिंग जैसी गतिविधियां संचालित करने पर चर्चा किए।
इसके अलावा ग्राम में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों का अवलोकन किया। इस दाैरान दरभा पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी बीरेन्द्र बहादुर, एपीओ मनरेगा शशांक, एनआरएलएम प्रभारी राजकुमार, पीएम आवास योजना के प्रभारी मनिहर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


