खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले में 21 जून को 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारी तेज हो गई हैं। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के के लिए योग, ‘योग संगम’ ‘हरित व योग’ थीम पर आधारित रहेगा। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का व आयोजन बायोडायवर्सिटी पार्क (कोटुम हर) जिला नारायणपुर में किया जाएगा, जिसमें वन मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए नारायणपुर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में. विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज कल्याण, आदिवासी विकास, महिला एवं बाल विकास, आयुर्वेद, स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य, जनसंपर्क व और जल संसाधन सहित विभिन्न ज विभागों को आयोजन से संबंधित दायित्व सौंपे गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वल्पाहार, पेयजल, टेंट, साफ-सफाई, स्वास्थ्य कैंप जैसी सभी आवश्यक तैयारी कार्यक्रम दिवस से पूर्व ही पूरी करें।
उन्होंने वर्षा की संभावनाओं को देखते हुए वैकल्पिक स्थल माहका इंडोर स्टेडियम को तैयार रखने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को यह कार्यक्रम जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में आयोजित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


