खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सीमा क्षेत्र के इलाके में 18 जून को आंध्रप्रदेश की ग्रेहाउंड्स फाेर्स ने तेलंगाना निवासी 40 लाख के इनामी और सेंट्रल कमेटी मेंबर नक्सली गजराला रवि उर्फ उदय सहित 3 नक्सलियों काें 18 मई काे ढेर कर दिया था। मुठभेड़ के बाद तेलंगाना पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया था। जिसका आज शुक्रवार काे पड़ोसी राज्य तेलंगाना में नक्सली गजराला रवि उर्फ उदय की शव यात्रा निकाली गई है।
इस दाैरान छग. एवं तेलंगाना दोनों राज्यों के नक्सली समर्थक व परिजन और गांव के लोग बड़ी संख्या में बकायदा नक्सलियाें के झंडे बैनर लेकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए। गजराला रवि के शव यात्रा की विडियाे एवं तस्वीरें सामने आई है, जिसमें नक्सली समर्थक व परिजन के साथ उसका पूरा गांव उसके शव को एक फूलों से सजे शव वाहन में रखकर नक्सलियाें के झंडे बैनर लेकर, साथ ही बैंड बजाते और नारे लगाते शव यात्रा निकालकर एक दुर्दांत नक्सली काे महिमामंडित किया गया।इससे पूर्व एक कराेड़ का ईनामी चलपति एवं भास्कर राव के मारे जाने के बाद भी इसी तरह से नक्सलियाें के झंडे बैनर लेकर, नारे लगाते हुए, बड़ी संख्या में नक्सली समर्थक शव यात्रा निकालकर दुर्दांत नक्सलियाें का महिमामंडन किया गया था।
पुलिस रिकॉर्ड्स के अनुसार 40 लाख का इनामी दुर्दांत नक्सली गजराला रवि तेलंगाना के वेलिशाला इलाके का रहने वाला था। नक्सल संगठन ने इसे सेंट्रल कमेटी मेंबर में शामिल किया था। साथ ही ये आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी का भी सदस्य था। पिछले कई सालों से नक्सल संगठन में सक्रिय था। नकसली संगठन के बड़े कैडर के इनामी दुर्दांत नक्सलियाें के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद नक्सली समर्थकाें के द्वारा खुले आम शव को एक फूलों से सजे शव वाहन में रखकर नक्सलियाें के झंडे बैनर लेकर, बैंड बजाते हुए मारे गये दुर्दांत नक्सली के समर्थन में नारे लगाते हुए शव यात्रा निकालकर किसी दुर्दांत नक्सली काे महिमामंडित करने से सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि तेलंगाना प्रदेश में नक्सलियाें की जड़े कितनी मजबूत है। वहीं केंद्र सरकार मार्च 2026 तक देश भर से नक्सलियाें के खत्मा का ख्वाब देख रही है, जब तक इनामी दुर्दांत नक्सलियाें के समर्थक इस बड़ी तादाद में पड़ाेसी राज्य तेलंगाना में रहेंगे और मारे गये नक्सलियाें का महिमामंडन हाेता रहेगा तब तक नक्सलवाद के खात्में की परिकल्पना एक दिवा स्वप्न के समान हाेगा।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. कहना है कि पिछले कुछ महीने से नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। नक्सलियों के महासचिव बसवा राजू, सुधाकर, चलपति समेत कई बड़े कैडर के नक्सली मारे गए हैं, 18 जून को नक्सलियाें के केंद्रीय कमेटी का सदस्य गजराला रवि, स्टेट कमेटी मेंबर अरुणा समेत 3 नक्सलियों को मारा गया था। उन्हाेने कहा कि एक वर्ष में 13 बड़े कैडर के नक्सली मारे गये हैं, नक्सलियों का खात्मा होना निश्चित है।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


