खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने जिस घर में काम किया, वहीं जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने सजगता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। 18 जून को आसमां कॉलोनी निवासी रजनी सिंह ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर की अलमारी से सोने की चेन, मंगलसूत्र, कान की बाली और 11 हजार रुपये नकद, कुल 2.09 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हो गई है। घटना की जानकारी 17 जून को अलमारी चेक करने पर लगी।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सकरी पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। एएसपी राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच में सबसे पहले रजनी सिंह के घर में काम करने वाली नौकरानी दुर्गेश्वरी वर्मा (23 वर्ष) से पूछताछ की गई। शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने गहने चुराने की बात कबूल कर ली।
दुर्गेश्वरी ने बताया कि उसने अपने भाई हरिशंकर कश्यप (25 वर्ष) की मदद से जेवर विनोद सोनी (62 वर्ष) नामक एक सुनार को बेचे थे, जो मुंगेली जिले के लालपुर थाना अंतर्गत ग्राम मोहतरा का निवासी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल ₹2,01,931 की संपत्ति बरामद की। आरोपियों के खिलाफ धारा 305(A), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


