नवरात्रि साल में दो बार आती है, जिसमें दो गुप्त और दो सामान्य नवरात्रि होती है। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की 10 महाविद्या की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इनकी आराधना से जीवन में तमाम सिद्धियां प्राप्त होती है, हालांकि गुप्त नवरात्रि तंत्र साधना के लिए अधिक प्रचलित है, सामान्य जीवन जीने वालों को इस नवरात्रि में मां दुर्गा की सामान्य तौर पर पूजा करनी चाहिए।
जो लोग देवी की रोज पूजा नहीं कर पा रहे हैं, वे अष्टमी और नवमी तिथि पर भी विशेष पूजा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 में कब से शुरू होगी, नोट कर लें डेट, घटस्थापना मुहूर्त।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 डेट
गुप्त नवरात्रि तांत्रिक और अघोरियों के लिए बहुत खास होती है। 9 दिन तप, साधना करने वालों को 10 महाविद्याएं दुर्लभ सिद्धियां प्रदान करती हैं। इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 26 जून 2025 गुरुवार से शुरू होगी और इसका समापन 4 जुलाई 2025 शुक्रवार को होगा। गुप्त नवरात्रि को गायत्री नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 मुहूर्त
आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा तिथि शुरू – 25 जून 2025, शाम 4.00
आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा तिथि समाप्त – 26 जून 2025, दोपहर 1.24
मिथुन लग्न शुरू – 26 जून 2025, सुबह 5.25
मिथुन लग्न समाप्त – 26 जून 2025, सुबह 6.58
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में घटस्थापना 26 जून 2025 को सुबह 5.25 मिनट से सुबह 6.58 तक शुभ मुहूर्त है। यह नवरात्तंरी तन्त्रत्र सिद्धि प्राप्त करने के लिए सामान्य जन से अलग रह रहे लोग करते हैं।
घटस्थापना अभिजित मुहूर्त – सुबह 11.56 से दोपहर 12.52 तक शुभ मुहूर्त
गुप्त नवरात्रि क्यों मनाई जाती है ?
जो लोग आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति करना चाहते हैं उनके लिए भी गुप्त नवरात्रि में माता की साधना करना बहुत शुभ होता है। मान्यता है कि इससे पारलौकिक अनुभव की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि जो भी भक्त गुप्त रूप से इनकी साधना करता है उसे ब्रह्मांड के गहरे रहस्य भी पता चल जाते हैं।
गुप्त नवरात्रि में साधना करने के लाभ
हिंदू मान्यता के अनुसार यदि कोई साधक गुप्त नवरात्रि में एक निश्चित समय पर गुप्त रूप से देवी दुर्गा के पावन स्वरूप की साधना करता है तो उसे उनसे सुख-सौभाग्य और आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। शत्रु, ग्रह बाधा और तमाम दुख उससे दूर रहते हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


