योग की उत्पत्ति सनातन धर्म से हुई। योग के महत्व को सबसे पहले भगवान शिव ने जाना। इसके बाद सप्तऋषियों के मन में योग को जानने की इच्छा हुई और फिर योग का प्रचार-प्रसार हुआ।
विश्वभर में 21 जून 2025 को योग दिवस मनाया जाता है। बेहतर स्वास्थ्य, निरोगी जीवन और आयु में वृद्धि के लिए योग महत्वपूर्ण है। योग का इतिहास और इसकी उत्पत्ति हजारों वर्ष पुरानी है, जोकि सनातन धर्म से जुड़ी है।
योग के कई प्रकार हैं और सबने इसे अपने-अपने अनुसार परिभाषित करने की कोशिश की। व्यास ने समाधि को योग माना, तो वहीं पंतजलि ने ‘चित्त की वृत्तियों ने निरोध’ को योग माना है। योग के माध्यम से मनुष्य ध्यान, समाधि और मोक्ष तक पहुंचने का प्रयास करता है।
लेकिन धार्मिक मान्यता के अनुसार योग का संबंध भगवान शिव से जोड़ा जाता है। क्योंकि योग को सबसे पहले भगवान शिव ने ही महत्व दिया और इसकी उत्पत्ति शिव से ही हुई। इसलिए शिव के कई नामों में इनका एक नाम ‘आदियोगी’ भी है।
सद्गुरु के मुताबिक, हजारों वर्ष पूर्व हिमालय में आदियोगी प्रकट हुए। वे कभी तो परमानंद में मग्न होकर नाचते तो कभी अचानक शांत चित्त होते। लेकिन ध्यान की मुद्रा में शिव के आंखों से आंसू आने पर यह संकेत मिलता कि वे जीवित हैं। वहां मौजूद 7 साधकों ने शिव से इस अनुभव को जानने की इच्छा प्रकट की।
यही सात साधक सप्तऋषि कहलाएं। आदियोगी शिव ने ज्ञान योग, भक्ति योग, कर्म योग और क्रिया योग का ज्ञान सबसे पहले सप्तऋषियों को ही प्रदान किया। शिव ने सप्त ऋषियों (गौतम, अत्रि, वशिष्ठ, कश्यप, भारद्वाज, विश्वामित्र और जमदग्नि) को योग की शिक्षा दी थी। यही सप्तऋषि ने आगे चलकर दुनियाभर में योग का ज्ञान फैलाया।
आज योग का प्रचार-प्रसार दुनियाभर में हो चुका है और हर कोई इससे होने वाले लाभ को जानता है। योग के महत्व को और अधिक बढ़ाने के लिए ही 21 जून को दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाता है।
Trending
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ


