खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। छुईखदान क्षेत्र के ग्राम भोरमपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घरेलू फ्रिज में अचानक भीषण धमाके में 52 वर्षीय किसान गंभीर रूप से घायल हो गया और जिला अस्पताल रेफर करने के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना सोमवार की है।
जानकारी के मुताबिक, श्रीराम वर्मा रोज की तरह फ्रिज से सामग्री निकालने के लिए उसका दरवाजा खोला, फिर अंदर से तेज विस्फोट हुआ। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि किसान के दोनों पैर मौके पर ही उखड़ गए। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई है।
परिजन व ग्रामीणों ने घायल किसान को तत्काल छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अत्यधिक रक्तस्राव और आंतरिक चोटों की वजह से किसान ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक श्रीराम वर्मा अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पूरे गांव में शोक की लहर है।
फिलहाल विस्फोट के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फ्रिज रातभर बंद था और सुबह चालू करते ही हादसा हुआ। फ्रिज रसोई में था और संभवतः पुराने मॉडल का था। तकनीकी विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा विस्फोट कंप्रेसर फेल, गैस रिसाव या ओवरलोड इलेक्ट्रिकल सर्किट के कारण हो सकता है।
Trending
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ
- सफलता की गूंज: ‘आत्मा’ योजना ने बदली मुंगेली के किसान गोविंद जायसवाल की किस्मत
- आधार सेवा केंद्र बना मददगार, करुणा जांगड़े की जन्मतिथि में सुधार से दूर हुई भविष्य की बाधा


