खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए नजर आए एक आरक्षक का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली एसपी भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने आरक्षक रोशन कुमार पहाड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही आरक्षक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
आरक्षक रोशन पहाड़ी का वारयल हुआ वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर शनिवार को वीडियो सामने आया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल होना शुरू हो गया। वायरल वीडियो में आरक्षक शराब भट्टी के पास नशे की हालत में लड़खड़ाते और गिरते हुए दिखाई दे रहा था। इस शर्मनाक हरकत से न केवल वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंची बल्कि आम नागरिकों में पुलिस की छवि भी धूमिल हुई। स्थानीय लोगों ने नशे में धुत्त आरक्षक को सहारा देकर वहां से हटाया, जबकि आसपास मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही यह मामला जिला पुलिस प्रशासन तक भी पहुंच गया।
जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि “ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की अनुशासनहीनता और नशा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे लगातार थाना और चौकियों का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान नशा न करने की सख्त हिदायत दे रहे थे। इसके बावजूद इस तरह की हरकत से विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


