खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के केशकाल घाट की यातायात समस्या काे कम करने के लिए केशकाल बायपास को 4 लेन में अपग्रेड किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 307.96 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। सड़क बनने से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बस्तर का सफर आसान हो जाएगा । साथ ही केशकाल घाट पर यातायत समस्या भी कम होगा।
छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर 11.380 किलोमीटर लंबाई वाले केशकाल बायपास को पेव्ड शोल्डर मानक के साथ 4-लेन में अपग्रेड करने के लिए 307.96 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सड़क के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में यह निर्माण सहायक होगी। फोर लेन सड़क परियोजनाएं यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। केशकाल की यह चार लेन सड़क यातायात को सुगम सुव्यवस्थित बनाएंगी और यात्रा के समय को कम करेगी।
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर 4-लेन केशकाल बायपास के निर्माण से कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा, इसके साथ ही सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी। खासकर केशकाल घाट खंड के चुनौतीपूर्ण इलाके में बायपास एक सुगम, भीड़-भाड़ रहित मार्ग प्रदान करेगा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बॉथम
- जगदलपुर निगम के एसएलआरएम सेंटर्स अब एमआरएफ सेंटर्स में हाेंगे अपग्रेड
- रायपुर केंद्रीय जेल में सनसनी: महिला कैदी ने की आत्मघाती कोशिश, जेल प्रशासन पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- नशे की लत ने बेटे को बनाया ‘जल्लाद’, मां की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- बीजापुर जिला पंचायत: जनप्रतिनिधि बनाम प्रशासन; आरोपों का दौर जारी
- शिक्षक राजू पुजारी की आत्महत्या सामान्य नहीं, भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हुई हत्या – विक्रम मंडावी
- बीमार खिलाड़ी से बस साफ करवाई और की मारपीट; मनीष ट्रेवल्स का कंडक्टर सलाखों के पीछे


