खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के नगरनार थाना क्षेत्र अंर्तगत एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट के लिए ट्रक के चालक और हेल्पर ने बेली एलॉय कंपनी के 2010 किलो सिलिकॉन मैंगनीज का ट्रक से लेकर रवाना हुआ था। जिसका बीच रास्ते में ही ट्रक मालिक के साथ मिलकर ट्रक के चालक और हेल्पर ने गबन कर लिया । इस मामले की जानकारी मिलते ही 12 जून को बेली एलॉय कंपनी विजयनगरम के मालिक अंगद चतुर्वेदी ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद आज रविवार काे पुलिस ने 14 लाख 7033 रुपए के 2010 किलो सिलिकॉन मैंगनीज पार करने के आरोप में 2 आराेपियाें ट्रक चालक सुदीप कुमार ओझा और हेल्पर रुद्र नारायण धल को ट्रक सहित गिरफ्तार किया गया है, वहीं ट्रक मालिक दीप्ति रंजन नायक फरार है ।
नगरनार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आराेपियाें से पूछताछ करने पर ट्रक क्रमांक ओडी-5-एई-2905 के चालक सुदीप कुमार ओझा और हेल्पर रुद्र नारायण धल ने बताया कि ट्रक मालिक दीप्ति रंजन नायक के साथ मिलकर कंपनी से सिलिकॉन मैंगनीज माल लेकर आते समय रास्ते में दो हजार किलो माल को कोसागुमड़ा पेट्रोल पंप के पास उतारा गया, जिसे ट्रक मालिक दीप्ति रंजन नायक ले गया । माल के बराबर वजन का टंकी में पानी भरकर धोखाधड़ी किया गया । आरोपियों के जुर्म कबूलने के बाद पुलिस ने दोनों आराेपियाें को गिरफ्तार कर लिया है। फरार ट्रक मालिक दीप्ति रंजन नायक की पतासाजी की जा रही है।
जानिए क्या होता है सिलिकॉन मैंगनीज
सिलिकॉन मैंगनीज एक फेरोअलॉय है, जो मुख्य रूप से स्टील बनाने की प्रक्रिया में उपयोग होता है। यह सिलिकॉन और मैंगनीज का मिश्रण होता है, और इसका उपयोग डीऑक्सीडाइजर और मिश्र धातु के रूप में किया जाता है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बॉथम
- जगदलपुर निगम के एसएलआरएम सेंटर्स अब एमआरएफ सेंटर्स में हाेंगे अपग्रेड
- रायपुर केंद्रीय जेल में सनसनी: महिला कैदी ने की आत्मघाती कोशिश, जेल प्रशासन पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- नशे की लत ने बेटे को बनाया ‘जल्लाद’, मां की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- बीजापुर जिला पंचायत: जनप्रतिनिधि बनाम प्रशासन; आरोपों का दौर जारी
- शिक्षक राजू पुजारी की आत्महत्या सामान्य नहीं, भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हुई हत्या – विक्रम मंडावी
- बीमार खिलाड़ी से बस साफ करवाई और की मारपीट; मनीष ट्रेवल्स का कंडक्टर सलाखों के पीछे


