खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के दो नंबर दफाई इलाके में अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई। खूनी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय तिरिथ राम यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से राज मिस्त्री थे।
जानकारी के मुताबिक, तिरिथ राम की हत्या देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच घर लौटते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कर दी गई। खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर बांकी मोंगरा पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। मौके से हत्या में उपयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।
इस हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। मृतक के बेटे पर संदेह है, क्योंकि अक्सर शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद होता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ
- सफलता की गूंज: ‘आत्मा’ योजना ने बदली मुंगेली के किसान गोविंद जायसवाल की किस्मत
- आधार सेवा केंद्र बना मददगार, करुणा जांगड़े की जन्मतिथि में सुधार से दूर हुई भविष्य की बाधा


