खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। कांकेर ज़िले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दनपुर अंतर्गत ग्राम पी. व्ही. 70 शांतिनगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
इस दर्दनाक घटना में परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है। मृत बच्चों की पहचान वर्षा बैरागी (उम्र 11 वर्ष), दीप्ती बैरागी (उम्र 7 वर्ष) और देवराज बैरागी (उम्र 5 वर्ष) के रूप में हुई है।
माता-पिता ने भी ज़हर खाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन उन्हें समय रहते सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक ज़हर खाने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर मामला घरेलू परेशानी हो सकता है।
पूरा मामला परतापुर थाना क्षेत्र का है और पुलिस द्वारा विस्तृत जांच जारी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आत्म हत्या का कारण क्या है। फिलहाल जांच जारी है।
Trending
- नशे में धुत मेडिकल इंटर्न ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को पीटा, चांदी की चेन और नकदी लूटी
- आज बगलामुखी जयंती पर पूजा में पढ़ें ये कथा, माता होंगी प्रसन्न
- MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप
- पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है अविनाश तिवारी-मेधा शंकर की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’? जानें- प्रीडिक्शन
- अरावली का ‘हरा सोना’: सिर्फ फल ही नहीं, टिमरू के पत्ते भी हैं आयुर्वेद का खजाना; स्किन से शुगर तक रामबाण इलाज
- CGBSE बोर्ड रिजल्ट 2026: 30 अप्रैल को आ सकते हैं 10वीं-12वीं के परिणाम
- ₹3 लाख का गबन, पंचायत सचिव सस्पेंड; सरपंच के डिजिटल सिग्नेचर के दुरुपयोग का खुलासा
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: भीषण गर्मी के बीच लू का अलर्ट, 26 अप्रैल से मिलेगी राहत


