गुरुवार को बृहस्पति और विष्णुजी की पूजा का महत्व है। जानिए इस दिन किन चीजों का दान आपको भूलकर भी नहीं करना चाहिए। गुरुवार को इन चीजों का दान करने से सौभाग्य में कमी आती है।
गुरुवार दान
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित होता है। इस दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य करना बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन शास्त्रों में कुछ चीजें ऐसी भी बताई गई हैं जिन्हें गुरुवार को दान करना वर्जित माना गया है। ऐसा करने से घर की सुख-शांति और सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
काली दाल न दान करें: काली दाल शनि से जुड़ी होती है और इसे भी गुरुवार को दान करना अशुभ माना जाता है। इससे परिवार के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसकी जगह आप पीली चने की दाल का दान कर सकते हैं, जो गुरुवार के लिए शुभ मानी जाती है।
सरसों के तेल का दान न करें: सरसों का तेल शनि ग्रह से जुड़ा होता है और इसका दान शनिवार को करना बेहतर होता है। गुरुवार को इसका दान करने से दुर्भाग्य और परेशानियां बढ़ सकती हैं।
सफेद चावल का दान न करें: इस दिन सफेद चावल देने से भी मना किया गया है। इसका संबंध शुक्र ग्रह से होता है। अगर चावल दान करना जरूरी हो तो उसमें थोड़ी हल्दी मिलाकर ही दें, ताकि उसका प्रभाव शुभ हो जाए।
पैसे का दान न करें: गुरुवार के दिन किसी को भी नकद पैसे देना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से घर में धन की कमी हो सकती है और आर्थिक तंगी आ सकती है। ज़रूरी हो तो भी पैसों का लेन-देन इस दिन टालना बेहतर होता है।
काले कपड़े या कंबल न दान करें: गुरुवार को कपड़े दान करना तो अच्छा माना गया है, लेकिन काले रंग के कपड़े नहीं। काले कपड़ों का संबंध शनि से होता है और इसे गुरुवार को देने से घर में संकट और तनाव बढ़ सकते हैं। अगर कपड़े दान करना ही है तो पीले या नारंगी रंग के वस्त्र सबसे शुभ माने जाते हैं।
Trending
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई


