खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने आज बुधवार काे जगदलपुर में प्रेस से चर्चा के दाैरान बताया कि एक समय था जब बस्तर में नक्सलियों का आतंक देखने को मिलता था, लेकिन धीरे-धीरे पुलिस के साथ ही सुरक्षाबलाें के जवानों की बहादुरी, बलिदान व कड़ी कार्रवाई के चलते नक्सलियों की बटालियन खत्म होने की कगार पर पंहुच चुकी है। इस दाैरान पुलिस के हाथ नक्सलियों की विस्तृत जानकारी लगी है, उसमें नक्सलियों के शीर्ष कैडर से लेकर निचले स्तर तक के सभी नक्सलियों का पूरा बायोडाटा मिला हैं, जिसमें नक्सलियों के पुराने के साथ ही वर्तमान समय की भी फोटो भी उपलब्ध हैं।
उन्हाेने बताया कि सुरक्षाबलाें ने कई बड़े कैडर के नक्सलियाें को मार गिराया गया है, वहीं आधे से अधिक नक्सलियों का सफाया हो चुका है। उन्हाेने बताया कि कुछ वर्ष पहले नक्सली संगठन के सेंट्रल कमेटी के सदस्य सक्रिय हुआ करते थे, वर्तमान में नक्सलियाें के 4 पोलित ब्यूरो सदस्य के साथ ही 10 सेंट्रल कमेटी सदस्य शेष बचे हुए हैं।
बस्तर आईजी ने बाकी बचे नक्सलियाें काे हिदायत देते हुए कहा कि उनके पास केवल आत्मसमर्पण ही एक मात्र रास्ता बचा है, अगर वे अपनी जान बचाना चाहते हैं तो आत्मसमर्पण कर दें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। उन्हाेने कहा कि नक्सलियों के समाप्त होते वजूद से बौखलाए नक्सली निर्दोष लोगों की हत्या के साथ ही आईईडी लगाकर लाेगाें की जान ले रहे हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक
- छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाके में फैली सनसनी
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज


