भगवान शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए प्रदोष व्रत का दिन उत्तम माना जाता है। जो भक्त नियमपूर्वक यह व्रत करते हैं, उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है।
रवि प्रदोष व्रत 2025
प्रदोष व्रत का दिन भगवान शिवजी की पूजा के लिए समर्पित है। अगर प्रदोष व्रत रविवार के दिन पड़े तो रवि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानि 8 जून 2025 को रवि प्रदोष व्रत रखा गया है।
प्रदोष व्रत पर जो भक्त पूरे मनोभाव से शिवजी की पूजा और व्रत नियमों का पालन करते हैं उनके सभी कष्ट दूर होते हैं और आरोग्यता का आशीर्वाद मिलता है। जानिए प्रदोष व्रत में किन नियमों का पालन करना जरूरी होता है।
प्रदोष व्रत की पूजा दिन के साथ ही रात में भी की जाती है। पूजा के दौरान भक्त शिव चालीसा, प्रदोष व्रत की कथा और शिवजी की आऱती जरूर करें।
प्रदोष व्रत रखने वालों को व्रत का समापन भी अवश्य करना चाहिए। अचानक से व्रत नहीं छोड़ना चाहिए। इसलिए हर व्रत की गिनती जरूर करें। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास बताते हैं कि, कम से कम 11 और अधिकतम 26 त्रयोदशी पर प्रदोष व्रत कर सकते हैं। इसके बाद उद्यापन जरूर करें।
प्रदोष व्रत वाले दिन जातक कुछ चीजों से पूर्णत: दूरी बनाकर रखें। जैसे इस दिन काले वस्त्र न पहलें, वाद-विवाद या लड़ाई-झगड़े से दूरी बनाएं, मन में भी किसी के प्रति बुरा विचार न लगाएं।
प्रदोष व्रत पर लहसुन-प्याज से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं और व्रत खंडित हो सकता है। इस दिन पूजा के बाद ही जल या फल आदि ग्रहण करें और चतुर्दशी तिथि पर व्रत का पारण करें।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


