खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में फरवरी 2024 में हुए भारतीय सेना के जवान मोतीराम अचला की हत्या के मामल में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज शुक्रवार को लक्षित हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपित बीजापुर के आशु कोरसा के खिलाफ जागदलपुर में एनआईए के विशेष न्यायालय में आइपीसी, 1860 की धारा 302 के साथ 120 बी और यूए (पी) अधिनियम की धारा 16, 18, 20, 38 और 39 के तहत आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। उक्त जानकारी एनआईए ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
गाैरतलब है कि जवान मोतीराम अचला की हत्या पिछले साल 25 फरवरी को कांकेर जिले के अमाबेड़ा क्षेत्र के उसेली गांव में की गई थी। जब सेना का जवान अपने परिवार के साथ मेला देखने जा रहा था, उसी समय सीपीआई (माओवादी) के सशस्त्र कैडर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी । इस अपराध को आशु कोरसा ने अंजाम दिया था । एनआइए की जांच में सामने आया कि आरोपित प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) की आपराधिक साजिश में शामिल था । उसने जानबुझ कर भारतीय सेना के जवान मोतीराम अचला की हत्या की थी।
स्थानीय पुलिस द्वारा दर्ज किए गए इस मामले को एनआईए 29 फरवरी 2024 को अपने हाथ में लिया था । जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी आशु कोरसा नक्सलियाें के उत्तर बस्तर डिवीजन की कुयेमारी समिति का सक्रिय सशस्त्र कैडर था। उसने एक अन्य वरिष्ठ नक्सली कैडर के साथ मिलकर मोतीराम अचला की पहचान की और स्थानीय बाजार में उसकी हत्या कर दी थी। आरोपित को पिछले साल दिसंबर में एनआईए ने इस साजिश के संबंध में गिरफ्तार किया गया था।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


