खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला कलेक्टोरेट में प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से आयोजित होने वाला जनदर्शन इस सप्ताह बुधवार 04 जून को आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूलों में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण कार्य के कारण इस सप्ताह का जनदर्शन मंगलवार के बजाय बुधवार को संपन्न होगा। कलेक्टर ने जनदर्शन में अधिक से अधिक आमजन को भाग लेने और अपनी समस्याएं प्रस्तुत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनदर्शन आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने और उनका शीघ्र समाधान करने का प्रभावी माध्यम है। शासन की मंशा है कि जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निराकरण किया जाए।
इस संबंध में कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर जनदर्शन स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए उचित समाधान सुनिश्चित करें।
Trending
- शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
- रायपुर दूधाधारी बजरंग गर्ल्स कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न
- जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ – राज्यपाल रमेन डेका
- करम परब महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- नीति आयोग की महानिदेशक निधि छिब्बर ने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के कार्यों की सराहना की
- कागजों से निकलकर ज़मीनी स्तर पर दिखे शिक्षा नीति – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा



