खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। सिटी कोतवाली कोण्डागांव और साइबर सेल पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली टेलीविजन बेचने वाले दो ठगों मो. सरफराज उम्र 37 वर्ष और शान मोहम्मद उर्फ सोनू उम्र 35 वर्ष निवासी मवाना, मेरठ (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दाेनाे आरोपी उत्तरप्रदेश से आकर बस्तर अंचल के भोले-भाले लोगों को सस्ते में असली सोनी टेलीविजन का झांसा देकर नकली टीवी बेचते थे। अब तक सैकड़ों लोगों को ये ठगी का शिकार बना चुके हैं । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सेंट्रो कार, 8 नकली टीवी, नकली सोनी स्टिकर, सॉफ्टवेयर युक्त पेनड्राइव समेत कुल 7 लाख 20 हजार रुपये की सामग्री बरामद किया है।
सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार पुलिस को शिकायत प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति फेरी लगाते हुए आए और कम दाम में सोनी कंपनी का टीवी देने की बात की। भरोसा दिलाने पर उसने टीवी खरीद लिया, लेकिन जब उसे चलाया तो वह नकली निकला। इस शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसके बाद मुखबिर से मिली सूचना पर दोनों आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई। पुलिस ने मो. सरफराज उम्र 37 वर्ष और शान मोहम्मद उर्फ सोनू उम्र 35 वर्ष निवासी मवाना, मेरठ (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 08 नग टेलीविजन कीमत 3 लाख 20 हजार रूपये, एक सेंट्रो कार कीमत 4 लाख रुपए, पेनड्राइव और नकली सोनी एक सेंट्रो कार कीमत 4 लाख रुपए, पेनड्राइव स्टिकर समेत कुल 7 लाख 20 हजार रुपए की सामग्री जब्त कर गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही उपरंत आज शनिवार काे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।
Trending
- बच्चों का भविष्य हमारी थाली में : पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण
- कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली खाद्य, कृषि एवं सहकारी समितियों की विस्तृत समीक्षा बैठक
- सोशल मीडिया की ताकत और प्रशासन का एक्शन; चिंगनेर में ढहाया गया भ्रष्टाचार का ‘बुनियाद’
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन


