खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के सार्वजनिक स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग ने डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा निर्धारित 20 मई से 5 जून 2025 तक के “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष्य में विविध जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम “अनमास्किंग अपील- तंबाकू और निकोटिन उत्पादों पर उद्योग की रणनीतियों का खुलासा” रही, जिसका उद्देश्य समुदाय में दंत स्वास्थ्य और मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
आयोजन की सफलता में प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र वाढेर के मार्गदर्शन में विभागाध्यक्ष डॉ. मिलिंद वासनीक, डॉ. अमित वस्ती, डॉ. सोपान सिंह, डॉ. रामकृष्ण चेव्वुरी, डॉ. अभिनव पारख, डॉ. मनीष राठौड़, डॉ. शिल्पा जैन, पीजी छात्रों डॉ. पूनम नारंग, डॉ. आरुही सिन्हा, डॉ. नेहा रानी, डॉ. रिया गर्ग, डॉ. रश्मि राठौर, डॉ. जी. नव्या, साथ ही इंटर्न्स, प्रथम से अंतिम वर्ष के छात्रों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. डॉ. शिल्पा जैन ने कॉलेज में स्थापित नशा मुक्त केंद्र के बारे में जानकारी दी।
महाविद्यालय परिसर में रंगोली, पोस्टर और रील प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने रचनात्मक ढंग से तंबाकू निषेध का संदेश प्रस्तुत किया। इसके साथ ही, छात्रों और दंत चिकित्सकों ने महाविद्यालय परिसर से मेकाहारा, ऑक्सिजोन और कलेक्टर कार्यालय तक एक जागरूकता रैली निकाली, जिसमें तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
परिसर में एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी हुआ, जिसमें छात्रों ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से तंबाकू और निकोटिन उत्पादों से जुड़ी सामाजिक व स्वास्थ्य समस्याओं को उजागर किया। नाटक के बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें रोगियों, छात्रों, शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने तंबाकू मुक्त जीवन की शपथ ली।
31 मई को आरंग में एक विशेष मौखिक स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। 5 जून तक अन्य स्थानों पर भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य तंबाकू उपयोगकर्ताओं को परामर्श और सहायता प्रदान करना है। इन गतिविधियों का लक्ष्य तंबाकू और निकोटिन उत्पादों की हकीकत को उजागर करना, उद्योग द्वारा फैलाए गए भ्रम को दूर करना और विशेष रूप से युवाओं को सुरक्षित और जागरूक बनाना है।
Trending
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल


